फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सपा की साइकिल यात्रा: जूही सिंह बोलीं- भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार

Mon, 27 Dec 2021 05:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पहुंचीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह प्रदेश पर जमकर हमला बोला। कहा कि योगी सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।  
विज्ञापन
सपा की साइकिल यात्रा में जूही सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को वाराणसी में परिवर्तन साइकिल यात्रा निकाली। मिंट हाउस (नदेसर ) से निकल कर साइकिल यात्रा आशापुर चौराहे तक गई। यात्रा का नेतृत्व समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने किया।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए जूही सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि योगी सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।  सपा नेता ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है। लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं। लिहाजा आधी आबादी प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनाना चाहती है। 

सपा समर्थकों को फंसा रही भाजपा सरकार
महिला सभा की अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जनसमर्थन खोने से डरी हुई है। इसलिए तथ्यहीन, झूठे और भ्रामक राजनीति करते हुए सपा समर्थकों को फंसा रही है। करोना काल में हजारों लोगों की मौत अस्पतालों में इलाज, दवा, ऑक्सीजन के अभाव में हो गई। लेकिन भाजपा सरकार संवेदनहीन बनी रही।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। इस सरकार ने फर्जी एनकाउंटर और पुलिस की हिरासत में मौतों का रिकॉर्ड बनाया है। महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं। मौके पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव प्रभारी डॉ सपना सिंह भी मौजूद रहीं। 
पढ़ेंः भाजपा की जनविश्वास यात्रा 29 को आएगी बनारस, तीन विधानसभाओं में होगा रोड शो

विज्ञापन

महिलाएं उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं

सिगरा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जूही सिंह ने कहा कि महिलाएं उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में जनहित का कोई काम नहीं किया। अस्पतालों का शिलान्यास और लोकार्पण तो कर दिया पर उनमें चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है।

कहा कि भाजपा सपा के किए गए कामों को अपना बता रही है। एम्बुलेंस सेवा 108, महिलाओं के लिए 102 सेवा और 1090 वूमेन पावर लाइन को बर्बाद कर दिया गया।  डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सहित खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें