फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर बोले: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से नहीं होगा गरीबों का भला, किसानों के दुख-दर्द से सरकार बेफिक्र

Wed, 08 Dec 2021 07:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को वाराणसी में सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार को किसानों का दुख-दर्द नजर नहीं आ रहा है। विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण होने से गरीबों का कोई भला नहीं होने वाला है। 
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार को किसानों का दुख-दर्द नजर नहीं आ रहा है। इन सबको सिर्फ पाकिस्तान, मुसलमान, कब्रिस्तान जैसी चीजें ही दिखाई देती हैं। देश में गरीबों को रोटी, कपड़ा, मकान और शिक्षा चाहिए। उसके बाद वह भगवान की पूजा करेंगें। भूखे भजन न होय गोपाला...। इसलिए विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण होने से गरीबों का कोई भला नहीं होने वाला है।

विज्ञापन


बुधवार को हटिया में सरदार पटेल भाईचारा सम्मेलन समारोह को संबोधित करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि 22 में भाजपा का पतन तय है। हमारी सरकार का बनना तय है और हम सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराएंगे और छुट्टा पशुओं की समस्या को भी दूर करेंगे। शिक्षा घर-घर पहुंचाएंगे और घरेलू बिजली पांच साल के लिए मुफ्त देंगे।

पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। सपा के पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि सुभासपा और सपा की जोड़ी लोहा और लोहार की तरह है। इसको तोड़ने वाले खुद टूट जाएंगे। इस दौरान अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर, जिलाध्यक्ष सपा सुजीत  यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पढ़ेंः ग्रामीण इलाकों में जल्द मिलेगी 24 घंटे बिजली, योगी सरकार में माफिया जेल में छिपे- डिप्टी सीएम

विज्ञापन

पीएम मोदी की लाल टोपी की टिप्पणी पर 'आप' का पलटवार  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल टोपी वाले बयान के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। बुधवार को गोरखपुर में पीएम के भाषण के बाद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री की काली टोपी वाली एक फोटो ट्वीट कर हमला किया था। इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने काली टोपी वालों से प्रदेश वासियों को सचेत रहने का सुझाव दिया।

साथ ही कहा कि काली टोपी दुख और अशांति का प्रतीक है। उन्होंने वादा किया था कि महंगाई कम करेंगे, रोजगार देंगे, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगे। लेकिन हुआ उल्टा आमजन की थाली से रोटी छीन गई। अपराध चरम पर है, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसानों पर गाड़ियां चढ़ाई गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें