मिर्जामुराद पुलिस ने शाम के समय रूपापुर, खजूरी, रखौना, मेहंदीगंज, बेनीपुर व करधना आदि बाजारों में राजनीतिक पार्टियों के लगे बैनर और पोस्टर को उतरवाया। चोलापुर पुलिस ने दानगंज, नियार बाजार, हाजीपुर, बेला, मोहांव समेत अन्य जगहों पर देर रात तक अभियान चलाकर राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर वॉल पेंटिंग हटवाए।
सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने ने फूलपुर व सिंधोरा थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर आचार संहिता का पालन कराया। एसडीएम पिंडरा राजीव राय ने बताया कि अभियान चलाकर विभिन्न दलों के बैनर पोस्टर उतारे जाएंगे। उन्होंने विभिन्न दलों से अपने बैनर पोस्टर व वाल राइटिंग को स्वयं हटाने के निर्देश भी दिए।
पढ़ेंः बलिया में छठे, तो वाराणसी समेत पूर्वांचल के इन जिलों में आखिरी चरण में चुनाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
चुनावी बैनर-पोस्टर हटाने का अभियान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
पिंडरा क्षेत्र में पुलिस द्वारा हटवाए गए बैनर और होर्डिंग को घर ले जाने की ग्रामीणों में लूट मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने में फूलपुर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जहां पुलिस नहीं पहुची वहां ग्रामीण स्वयं होर्डिंग उतारने में लग गए। पूछने पर बताया कि खेती किसानी में बैनर पोस्टर काम आएंगे।
राजनीतिक पार्टियों के झंडा व बैनर, पोस्टर को नायब तहसीलदार राजातालाब ने जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर बड़ौरा, हरसोस, हाथी बाजार, कुरौना कपरफोरवा स्थानीय पुलिस की मदद से बैनर पोस्टर उतरवाए। वहीं दूसरी तरफ कपसेठी में खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह पटेल के नेतृत्व में कपसेठी चौराहा, भीखमपुर, सिरिहिरा, तख्खूके बावली, मटूका, कालिका धाम चौराहा सहित विभिन्न जगहों से कपसेठी पुलिस की मदद से बैनर पोस्टर उतरवाए गए।