विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने प्रबंधन के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं और हर सीट पर जीत-हार का आकलन किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अमित शाह पूर्वांचल की कमान खुद संभालेंगे। यहां बता दें कि काशी क्षेत्र की 71 सीटों पर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 55 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इस बार सुभासपा ने अपना नाता तोड़ लिया है और सपा के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। ऐसे में भाजपा राजभर मतों को साधने के साथ ही जातीय समीकरण को साधने की कवायद में है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि अमित शाह के दौरे के बाद पूर्वांचल में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति भी तय होगी।
पढ़ेंः पूर्व विधायक राम इकबाल ने अपनी ही सरकार को बताया किसान विरोधी, कहा- ओपी राजभर को कम आंकना भाजपा की भूल