फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Candidate List 2022 UP: कांग्रेस की 9वीं सूची जारी, वाराणसी के छह समेत पूर्वांचल के 29 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Thu, 10 Feb 2022 04:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 9वीं सूची गुरुवार को जारी कर दी। इस सूची में 33 उम्मीदवारों का नाम है। जिसमें से 29 पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के हैं। इस सूची में 15 महिलाओं को टिकट दिया गया है। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां एक तरफ जहां चुनावी प्रचार के जरिए हुंकार भर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का भी सिलसिला जारी है। गुरुवार को कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने इस सूची में छठवें और सातवें चरण के उम्मीदवारों का ऐलान किया है।  

विज्ञापन


सूची में पूर्वांचल के 9 जिलों की 29 सीटें शामिल है। जिसमें जौनपुर के आठ, वाराणसी के छह, भदोही और चंदौली के तीन-तीन, आजमगढ़, मिर्जापुर, बलिया और गाजीपुर के दो-दो एवं सोनभद्र का एक सीट शामिल है। कांग्रेस की इस सूची में 15 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिसमें जौनपुर में सर्वाधिक पांच सीट शामिल है।

वाराणसी में चार महिला प्रत्याशी
वाराणसी की आठ में से चार सीटों पर महिला प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। कैंट से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने जौनपुर के सभी नौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसमें पांच सीटों पर महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इसके पहले बदलापुर से सीट से पहले पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की पौत्रवधू आरती सिंह को टिकट दिया है।
विज्ञापन

पढ़ेंः भाजपा से बगावत कर 'वीआईपी' में शामिल हुए विधायक सुरेंद्र सिंह , 11 को करेंगे नामांकन

जिलावार प्रत्याशियों का नाम


आजमगढ़ 
  • अतरौलिया से रमेश दुबे
  • दीदारगंज से अवधेश कुमार सिंह

बलिया
  • फेफना से जितेंद्र पांडेय
  • बलिया नगर से ओम प्रकाश तिवारी

जौनपुर 
  • शाहगंज से परवेज आलम भुट्टो
  • जौनपुर से फैसल तबरेज हसन
  • मल्हनी से पुष्पा शुक्ला, 
  • मुंगराबादशाहपुर से प्रमोद सिंह
  • मछलीशहर से माला देवी 
  • जफराबाद से लक्ष्मी नागर 
  • केराकत से राजेश गौतम
  • मड़ियाहू से रामचंद्र पांडेय
वाराणसी
  • वाराणसी उत्तरी से गुलराना तबस्सुम
  • वाराणसी दक्षिणी से मुदिता कपूर
  • वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा
  • सेवापुरी से अंजू सिंह
  • अजगरा से आशा देवी
  • शिवपुर से गिरीश पांडे

भदोही
  • भदोही से वसीम अंसारी
  • ज्ञानपुर से सुरेश मिश्रा
  • औराई से संजू कन्नौजिया
    
मिर्जापुर
  • मझवां से शिव शंकर चौबे
  • चुनार से सीमा देवी

सोनभद्र
  • रॉबर्ट्सगंज से कमलेश ओझा
विज्ञापन

गाजीपुर
  • सैदपुर से सीमा देवी
  • जमानिया से फराजान खातून

चंदौली
  • मुगलसराय से छब्बू पटेल
  • सैयदराजा से विमला देवी बिंद
  • चकिया से रामसुमेर राम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें