राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले शतरुद्र प्रकाश के सपा छोड़ने से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। हाल के दिनों में शतरुद्र प्रकाश तब चर्चा में आए जब उन्होंने बीते दिनों विधान परिषद में काशी विश्वनाथ धाम निर्माण के समर्थन में प्रस्ताव रखा था। वह काशी विश्वनाथ धाम को विश्व धरोहर मे शामिल करने की माग भी योगी सरकार से कर चुके हैं।
सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश
- फोटो : self
शतरुद्र प्रकाश द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और काशी के कायाकल्प के लिए पीएम मोदी की तारिफ करने के बाद ही उनके भाजपा ज्वाइन करने के कयास लगाए जाने लगा था।
प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यह विकास और पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे विकास की जीत है। सपा नेता के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सोशल मीडिया पर भी भाजपा की नीतियों की चर्चा होने लगी है। जहां भाजपा नेता इसे पीएम मोदी की नीतियों की जीत बता रहे हैं वहीं सपा नेता इसपर बयान देने से बचते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि हमने शुरू से गैर कांग्रेस वाद की राजनीति की। आज राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। पहले पूर्वांचल के जिलों की पहचान माफिया से होती थी लेकिन आज ऐसा नहीं है। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को बधाई। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के तहत वाराणसी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से गंगा तट पर नवनिर्मित 5,27,760 वर्ग फीट पर विश्वनाथ धाम का निर्माण व लोकार्पण पीएम मोदी ने किया। यह अद्भुत कार्य कई शताब्दी की पीढ़ियों तक स्मरण किया जाएगा।