अजय राय ने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, पेपर लीक और खाद की कालाबाजारी जैसे मुद्दों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है।
उन्होंने मृतक के भाइयों, पत्नी और पुत्र गोविंद यादव से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने मामले में अनदेखी की तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, आनंद शुक्ला, हीरालाल शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, दयाराम पटेल, रामजी गुप्ता, शाहिद तौसीफ, डॉ. सुल्तान खान, माधवेंद्र मूर्ति, राकेश पाठक, राज किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।