फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी कॉलेज को स्वयं कोर्स की मिली मान्यता, अब छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उदय प्रताप महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी स्वयं पोर्टल से ऑनलाइन कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए यूपी कॉलेज को स्वयं एनपीटीईएल लोकल चैप्टर को मान्यता दे दी गई है। इससे विद्यार्थियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक सीधी पहुंच होगी। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पहल के माध्यम से छात्र स्वयं और एनपीटीईएल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कोर्स का लाभ उठा सकेंगे। इन कोर्स को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, विशेषकर आईआईटी और अन्य शिक्षण संस्थाओं के अनुभवी प्रोफेसर संचालित करते हैं। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, उद्योग आधारित और रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


नामांकन, परीक्षा पंजीकरण, प्रमाणपत्र दिया जाएगा
लोकल चैप्टर के संचालन के लिए महाविद्यालय ने रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण सिंह को नोडल अधिकारी और सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट नियुक्त किया है। वे स्वयं पोर्टल से समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नामांकन, परीक्षा पंजीकरण, प्रमाणपत्र प्राप्ति और क्रेडिट ट्रांसफर जैसी शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रोफेसरों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा है कि स्वयं एनपीटीईएल के लोकल चैप्टर की स्थापना से संस्थान में डिजिटल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। छात्र अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें