दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली की ओर से सोमवार को जनवरी में कराई गई सीए फाइनल की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें वाराणसी से शामिल होने वाले 238 विद्यार्थियों में से छात्र सम्मिलित हुए। इसमें कुल 44 ने सफलता अर्जित की। परीक्षा में दोनों ग्रुप में 6 छात्र-छात्रा सफलता दर्ज कर सीए बने हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन वाराणसी शाखा के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। शाखा अध्यक्ष वैभव मेहरोत्रा ने बताया कि दोनों ग्रुप में सफल होने वालों में अभिनव टिबेरवाल ने सर्वाधिक 326 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा तनुश्री अग्रहरी, क्षितिज वर्मा, शोभित पांडेय, सुगंधा और दिशा गुप्ता भी सीए बने हैं। उपाध्यक्ष विकास द्विवेदी, सचिव रंजीत कुमार पांडेय, नमन कपूर,श्रीप्रकाश पांडेय ने बधाई देते हुए सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।