फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय प्रताप कॉलेज के संस्थापक की 170वीं जयंती पर हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उदय प्रताप कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पूज्य राजर्षि जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सरल व सहज तो था परंतु निर्णय लेने में अद्भुत साहसी थे। उनके निर्णय से अंग्रेज भी घबरा जाते थे। वह बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के संस्थापक राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव की 170वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि हम आज उनके सिद्धांतों का अनुकरण करें तो हमारी समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाएंगी। आदमी सद्मार्ग पर अपना सही व खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। कोरोना संक्रमण के कारण सादगीपूर्ण ढंग से सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए समारोह का आयोजन हुआ।
आरएसएमटी के निदेशक धर्मबीर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. मंजुला श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य संगीता कुमार ने भावांजलि अर्पित की। डॉ. मनीष कुमार सिंह, साक्षी द्विवेदी, हर्ष सिंह, अनुष्का गांधी ने भावांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रमेश प्रताप सिंह, डॉ. जीएस राठौर, डॉ. एसके सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. सुनंदा दुबे, डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रमेशधर द्विवेदी, डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह, आलोक सिंह, डॉ. महेंद्र नाथ सिंह, डॉ. आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें