फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका में दशहरा मेला पर लगा कोरोना का ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का ग्रहण अब दशहरा मेला पर भी लग गया है। डीरेका में होने वाले दशहरा मेले के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। वहीं विजया दशमी समिति की ओर से दशहरे पर केवल रस्म अदायगी की जाएगी। डीरेका में दशहरा पर रामचरित मानस की चौपाइयों पर आधारित मोनो एक्टिंग के माध्यम से ढाई घंटे का रूपक हर साल होता है। वहीं 65 फीट का रावण, 60 फीट का कुंभकर्ण और 55 फीट के मेघनाद के पुतलों का दहन होता है। विजय दशमी समिति के रूपक निदेशक और व्यास एसडी सिंह ने बताया कि यह वर्ष किसी तरह से कोरोना जैसी महामारी से लोगों को बचा कर रखने का है। भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार इस वर्ष रस्म अदायगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें