फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव को हटाने के लिए धरने पर बैठे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी कॉलेज में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल नहीं खोले जाने पर छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को छात्रों ने महाविद्यालय के वर्तमान सचिव को पद से हटाने के लिए अनिश्चतकालीन धरना भी शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को यूपी कॉलेज के छात्र हास्टल खोलने और सचिव को पद से हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

शाम को हुई बरसात में भी छात्र भीगते हुए डटे रहे। छात्र नेता सचिन कुमार सिंह व विवेकानंद सिंह का आरोप है कि कॉलेज शिक्षा समिति में अब तक अधिकारी पद ही चयन हुआ है पर अब व्यवसायिक व्यक्ति के चुने जाने के बाद कॉलेज का इस्तेमाल व्यवसाय के लिए होगा। वर्तमान सचिव पर भदोही थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। हम सब छात्र तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक डीएम या मंडलायुक्त द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता कि सचिव को हटाया जाएगा। इस दौरान एसीएम फोर्थ शुभांगी शुक्ला ने मौकेपर पहुंचकर छात्रों से पत्रक लिया और धरना समाप्त करने की बात कही लेकिन छात्र सचिव को हटाए जाने तक धरना देने पर अड़े हुए हैं।
छात्रों की मांग और आरोप बेबुनियाद व अविवेकपूर्ण है। समय और परिस्थितयों को देखते हुए छात्र हित में हास्टल बंद करने का निर्णय लिया गया है। हास्टल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना संभव नहीं है। -डॉ. अवधेश सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें