फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का एलान, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अप्रैल से दौड़ेंगे वाहन, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Mon, 08 Feb 2021 06:52 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर बड़ा एलान किया। सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास का रास्ता खोलने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अप्रैल से आवागमन शुरू हो जाएगा। मुख्य कैरिजवे 31 मार्च तक तैयार हो जाएगा। कहा, प्रधानमंत्री खुद इसका लोकार्पण करेंगे। उन्होंने ये बातें सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के बाद मुजरापुर में सभा में कही।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन-चार साल पहले तक जिस आजमगढ़ के नाम से लोग कांपते थे वह विकास के पथ पर बढ़ रहा है। एक्सप्रेस-वे इस विकास को ऊंचाई देगा। यहां औद्योगिक क्लस्टर बनाया जाएगा। छह लेन का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास का रास्ता है। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार मिलेगा। यहां के युवकों को नौकरी के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि रोजगार के लिए लोग यहां आएंगे। 

योजनाएं आजमगढ़ को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं: मुख्यमंत्री

विज्ञापन

आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने आजमगढ़ को विश्वविद्यालय दिया है, जिसका काम भूमि की उपलब्धता के चलते अभी शुरू नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी-आजमगढ़-लुंबिनी मार्ग भी फोरलेन बन रहा है। योजनाएं आजमगढ़ को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। विकास प्राथमिकता है। इसमें सबका सकारात्मक सहयोग चाहिए। औद्योगिक कलस्टर बढ़ने से निवेश बढ़ेगा।

ढाई वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास 

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर निर्धारित समय से 30 मिनट देर से सुबह 10.50 बजे मोजरापुर पहुंचा। सीएम ने पहले एक्सप्रेस-वे पर बन रहे दीर्घ सेतु का काम देखा। यूपीडा के अधिकारियों के साथ एक्सप्रेस-वे के काम की प्रगति जानी। ओवरब्रिज का काम समय से पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे का काम हर हाल में मार्च में पूरा हो जाना चाहिए। उसके बाद सभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि ढाई वर्ष पहले प्रधानमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था। दुनिया देखेगी कि एक्सप्रेस का काम तीन साल से पहले ही पूरा कर लिया गया। संबोधन के बाद सीएम सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी, भाजपा के पदाधिकारी और मंडल के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें