फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट

Mon, 08 Feb 2021 04:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा क्षेत्र में रविवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मनबढ़ों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान से मारपीट की। मारपीट में घायल शाहिद ने सिगरा थाने में तहरीर दी। मेडिकल मुआयने के बाद पुलिस ने प्रकरण में एनसीआर दर्ज किया है।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि रविवार की रात वह लल्लापुरा के एक लॉन में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। शादी में आसिफ कुरैशी एक बच्चे की पिटाई कर रहा था। उन्होंने आपत्ति जताई तो आसिफ पुरानी रंजिश में उनसे ही मारपीट करने लगा।

घटना के बाद सिगरा थाने पहुंचे मोहम्मद शाहिद ने पुलिस को जानकारी दी। भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने भी भी फोन पर घटना के संबंध में जानकारी ली। सिगरा थाने की पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें