फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: पूर्वांचल की तीन और सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित, सेवापुरी से नील रतन पटेल को टिकट, देखें सूची

Wed, 16 Feb 2022 12:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा ने वाराणसी की सेवापुरी से नीलरतन सिंह पटेल, सोनभद्र के रार्बट्सगंज से भूपेश चौबे और दुद्धी से रामदुलार गोंड को उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
नील रतन सिंह पटेल, भूपेश चौबे और रामदुलार गोंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह तीन प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। जारी सूची में पूर्वांचल के तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें सोनभद्र की दो और वाराणसी की एक सीट शामिल है।

विज्ञापन


वाराणसी की सेवापुरी सीट से विधायक नील रतन सिंह पटेल और सोनभद्र के राबर्ट्सगंज सीट से विधायक भूपेश चौबे पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। वहीं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीट दुद्धी से रामदुलार गोंड को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

रामदुलार गोंड म्योरपुर ब्लॉक के रासपहरी से पूर्व प्रधान रहे हैं। इसके साथ ही सोनभद्र में अपना दल एस को एक भी टिकट नहीं मिला। वर्ष 2017 में दुद्धी सीट पर अपना दल-एस के हरिराम चेरो विधायक बने थे। दो दिन पहले ही हरिराम चेरो बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, प्रियंका और राहुल गांधी भी पहुंचे

भाजपा के सिंबल पर लड़ेंगे नील रतन सिंह पटेल

सेवापुरी से अपना दल (एस) विधायक नील रतन पटेल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से सिटिंग विधायक नील रतन सिंह पटेल 'नीलू' को टिकट दिया है। नील रतन पटेल 2017 में भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के टिकट पर विधायक बने थे। इस बार वो भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।  वहीं दूसरी ओर रोहनिया सीट गठबंधन सहयोगी अपना दल (एस) को भाजपा की ओर से दे दी गई है।

पिछली बार रोहनिया सीट भाजपा के पास थी। लेकिन इस बार सियासी समीकरण बदल गए हैं। रोहनिया सीट अपना दल एस के पास जाने के बाद संभावना है कि यहां से किसी पटेल को ही प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां यह बताना जरूरी है सातवें व अंतिम चरण में वाराणसी में मतदान होना है। नामांकन दाखिले के लिए कल तक मौका है। ऐसे में आज शाम तक बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। समाजवादी पार्टी ने उत्तरी और कैंट सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें