फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी शुरू: कल बनारस आएंगे मुख्य सचिव और डीजीपी, सात घंटे के दौरे में करेंगे ये काम

Sat, 08 Jan 2022 12:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. दुर्गाशंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल कल यानी रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंच रहे हैं। बनारस में करीब सात घंटे के दौरे के बाद दोनों अधिकारी लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए रविवार को मुख्य सचिव डॉ. दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। करीब सात घंटे के दौरे में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कोरोना संक्रमण के रोकथाम के प्रयासों की हकीकत भी जानेंगे।

विज्ञापन


सुबह 10.15 बजे राजकीय विमान से मुख्य सचिव और डीजीपी वाराणसी पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से सर्किट हाउस जाएंगे। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही श्रद्धालुओं और धाम की सुरक्षा व्यवस्था पर कंसल्टेंसी एजेंसियों के साथ अलग से बैठक करेंगे।

कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का करेंगे निरीक्षण
दूसरे चरण में चल रहे धाम के कार्यों को भी देखेंगे। दोनों अधिकारी मंदिर परिसर में करीब दो घंटे रुकेंगे और वहां से कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण करने जाएंगे। शाम करीब 5.30 बजे दोनों लखनऊ लौटेंगे। अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव बनने के बाद डॉ. दुर्गा शंकर मिश्र का यह पहला बनारस दौरा है। हालांकि, शहरी विकास मंत्रालय के सचिव के रूप में वह कई बार वाराणसी आ चुके हैं। हाल ही में महापौर सम्मेलन में भी मौजूद थे।
पढ़ेंः कोरोना का असर: बीएचयू ओपीडी के लिए फिर से ऑनलाइन बुकिंग, विभागवार देखे जाएंगे मात्र 50 मरीज ,ऑपरेशन भी कम होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें