मुस्लिम मतों के लिए ओसामा को भी आदर्श बता सकते हैं
सम्मेलन के दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लैपटाप और ट्विटर पर समय बीताने वाले अब मुस्लिम मतों को अपना बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अभी वो जिन्ना को अपना आदर्श बता रहे हैं, कल को ओसामा को अपना आदर्श बना सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में गुंडे, माफिया, अपराधी हर गली और मोहल्ले में रहते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पिता की मेहनत से सत्ता पाई थी, लेकिन पांच साल सिर्फ वह मोबाइल पर गेम खेलते रहे।