फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2023: वाराणसी को बड़ा तोहफा, वाराणसी-गोरखपुर में मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

Wed, 22 Feb 2023 12:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

योगी सरकार के ये बजट करीब सात लाख करोड़ का होगा। सुरेश खन्ना ने शायराना अंदाज में बजट की शुरुआत की। उन्होंने कहा, योगी जी का बजट बना है, यूपी की खुशहाली का, ये अद्भुत रंगीन करेगा, आने वाली होली को। वाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के कियान्वयन हेतु 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट - फोटो : यूपी विधानसभा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 आज अपना दूसरा बजट पेश कर रही है। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 7वां बजट पेश कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी का ये बजट अहम माना जा रहा है। क्योंकि कहीं ना कहीं आज के बजट से लोकसभा चुनाव पर असर होगा। 
विज्ञापन

योगी सरकार के ये बजट करीब सात लाख करोड़ का होगा। सुरेश खन्ना ने शायराना अंदाज में बजट की शुरुआत की।  उन्होंने कहा, योगी जी का बजट बना है, यूपी की खुशहाली का, ये अद्भुत रंगीन करेगा, आने वाली होली को। वाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के कियान्वयन हेतु 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, रोजगार के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पिटारे से क्या निकला। 

देखिए यूपी बजट की खास बाते
  • वाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के कियान्वयन हेतु 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। 
  • उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति को बढ़ावा।
  • प्रदेश में कन्या विवाह योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का बजट।
  • कपड़ा उद्योग में 31 हजार युवाओं को रोजगार का लक्ष्य।
  • छात्रों को टेबलेट,स्मार्ट फोन देने के लिए 3600 करोड़ की बजट में व्यवस्था।
  • युवा अधिवक्ताओं को कार्य के शुरुआती 3 वर्षों के लिए किताब एवं पत्रिका क्रय करने हेतु आर्थिक सहायता। 
  • 14 नये मेडिकल कालेजों की स्थापना एवं संचालन हेतु 2491 करोड़ 39 लाख रुपये की व्यवस्था की गई। 
  • 2023-24 के लिए कुल 690242.43 करोड़ का बजट।
  • बजट में 32721.96 करोड़ की नई योजनाएं शामिल। 
  •  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें