फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: आईएएस बनने चाहते हैं UP में छठी रैंक पाने वाले अनुज

Sun, 21 Apr 2024 05:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

UP Board Result 2024: 96.20 फीसदी मार्क्स पाने वाले धम्म चक्र विहार इंटर कॉलेज नवापुरा, सारनाथ के सुमित मौर्या और सूरजपति कन्या विद्यालय कोरौत की श्रेया मौर्या ने संयुक्त रूप से जिले में तीसरा और प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के टॉपर अनुज को मिठाई खिलाते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले बेटियों का उत्तीर्ण फीसदी ज्यादा रहा है। हाईस्कूल की परीक्षा में खुशी यादव, आकांक्षा और कविता यादव ने संयुक्त रूप से 96.17 फीसदी मार्क्स हासिल करके जिला टॉप किया है। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.80 फीसदी मार्क्स पाने वाले अनुज मिश्रा ने जिला टॉप किया है।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट के चार मेधावी ऐसे हैं, जो प्रदेश स्तरीय टॉप टेन की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जिला टॉपर अनुज मिश्रा को प्रदेश में छठवां स्थान मिला है। 96.60 फीसदी मार्क्स हासिल करने वाली माला हायर सेकेंड्री स्कूल गुड़िया ठठरा की राजनंदिनी ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। 

पिछले साल काशी का था दबदबा
2023 की हाईस्कूल की परीक्षा से चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई थी। इसी तरह इंटरमीडिएट के तीन मेधावियों ने श्रेष्ठता साबित की थी। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि इस बार वाराणसी से हाईस्कूल के किसी छात्र-छात्रा ने टॉप टेन की सूची में जगह नहीं बनाई है। इंटरमीडिएट के चार छात्र-छात्राओं ने कमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में परीक्षा के नतीजे
हाईस्कूल - 89.48 फीसदी
पंजीकृत विद्यार्थी - 52164            
परीक्षा में शामिल - 49377
छात्र - 24197
छात्राएं - 25180
उत्तीर्ण - 44183
छात्र - 20720 (85.63 फीसदी)
छात्राएं - 23463 (93.18 फीसदी)

इंटरमीडिएट - 84.57
पंजीकृत विद्यार्थी - 46731
परीक्षा में शामिल - 44740            
छात्र - 22232
छात्राएं - 22508
उत्तीर्ण - 37818
छात्र - 17926 (80.63 फीसदी)
छात्राएं - 19892 (88.38 फीसदी)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें