जिले के मधुबन क्षेत्र के चचाईपार मखमेलपुर स्थित एसकेआईसी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा तथा कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लुदुही गांव निवासी ईसा यादव ने भी 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में छठवीं रैंक हासिल किया है।
ईसा यादव पांच घंटे पढ़ाई करती हैं। इंटरमीडिएट मैथ से पढ़ाई कर आईएएस बनने का लक्ष्य बनाई है। पिता राजेंद्र यादव स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट तथा माता सुशीला यादव गृहिणी हैं।
मऊ जिले के रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के काझा स्थित सुगवंती स्मारक इंटर कॉलेज काझा की छात्रा और साहूपुर गांव निवासी श्वेता सिंह ने प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल कर इंटरमीडिएट में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। श्वेता आठ से 10 घंटे पढ़ाई करती है। उनका लक्ष्य इंजीनियर बनने का है।
पहली वरीयता आईआईटी में दाखिला लेना है। पिता अवनीश सिंह शिक्षक तथा माता गृहिणी हैं। श्वेता की कामयाबी पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। श्वेता ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता तथा विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। श्वेता सिंह ने 93.30 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।