इतने शिक्षकों की हुई तैनाती
दूसरे चरण में परीक्षाएं कराने के लिए अयोध्या मंडल में अयोध्या के 239, सुल्तानपुर के 264, बाराबंकी के 216, अंबेडकरनगर के 242 और अमेठी के 143 शिक्षक तैनात कर दिए गए हैं। आजमगढ़ मंडल में आजमगढ़ के 456, मऊ के 253 और बलिया के 282 शिक्षक हैं जिनकी ड्यूटी परीक्षाओं में लगाई गई है।
अध्यापकों को आधार कार्ड या पहचान पत्र लाना जरूरी
बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए नियुक्त परीक्षक अपने साथ आधार कार्ड या मान्य पहचान पत्र आवंटित विद्यालय में अवश्य ले जाएं। परीक्षक के उस पहचान पत्र की छायाप्रति आवंटित विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिलेख के रूप में अपने पास सुरक्षित रखें।
सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में होंगी परीक्षाएं
बोर्ड ने निर्देश जारी किया है कि विद्यालयों की ओर से प्रायोगिक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से वाॅइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। इसकी रिकार्डिंग डीवीआर में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों को सुरक्षित रखनी होगी। आवश्यकता पड़ने पर परिषद कार्यालय को उपलब्ध करानी पड़ सकती है।