फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः कल से शुरू होगी प्रायोगिक परीक्षा, परीक्षकों को पता ही नहीं कहां लेना है इम्तहान

Thu, 14 Dec 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का पहला चरण 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसमें परीक्षकों को पता ही नहीं है कि उन्हें कहां इम्तहान लेना है। बोर्ड ने किसे कहां के लिए परीक्षक नियुक्त किया है इसकी जानकारी अभी तक परीक्षकों को नहीं है।
विज्ञापन


पहले चरण में मिर्जापुर और फैजाबाद मंडल के आठ जिलों के विद्यालयों में परीक्षा होनी है। इस संबंध में बोर्ड मुख्यालय ने क्षेत्रीय कार्यालयों को सर्कुलर जारी कर कहा है कि वे सभी संबंधित संयुक्त शिक्षा निदेशक के मार्फत विद्यालय परीक्षकों को सूचित कर परीक्षा की तिथि तय करेंगे।

बोर्ड मुख्यालय से 12 दिसंबर को जारी हुआ पत्र 13 दिसंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचा। बोर्ड मुख्यालय से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि परीक्षक सूची का सत्यापन विद्यालय के प्रधानाचार्य करेंगे। वो बताएंगे कि अमुक शिक्षक परीक्षक बनने की योग्यता रखता है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बोर्ड को भेजेंगे जानकारी 

exam
परीक्षक को जिस विद्यालय का शिक्षक बताया गया है वहां वह तैनात है कि नहीं, कहीं डिबार शिक्षक को दोबारा परीक्षक तो नहीं बना दिया गया है। ये सारी जानकारी प्रधानाचार्य जिला विद्यालय निरीक्षक माध्यम से बोर्ड को भेजेंगे।

बोर्ड मुख्यालय से जारी परिपत्र में बताया गया है कि पिछले साल की तरह इस बार भी प्रायोगिक परीक्षा के कुल पूर्णांक का 50 फीसदी आंतरिक व 50 फीसदी वाह्य परीक्षक द्वारा परीक्षा ली जाएगी। बताया जा रहा है कि ऐसा पारदर्शिता के तहत किया गया है।

लेकिन इस मुद्दे पर शिक्षक कहते हैं कि जब प्रधानाचार्य को ही परीक्षक बुलाना है तो वह जिसे चाहे बुलाए, जिसे चाहे परीक्षक बनने से अयोग्य ठहरा दें। आखिर कौन प्रधानाचार्य चाहेगा कि उसके विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में नंबर कम मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें