फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होने लगी परीक्षा केंद्रों की सूची, वाराणसी से भेजी गई इतने स्कूलों की सूची 

Tue, 29 Dec 2020 09:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्रों पर संसाधनों की जांच के बाद अब एक-एक कर रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होने लगी है। स्थानीय स्तर से शिक्षा विभाग की ओर से सत्यापन के बाद रिपोर्ट परिषद को भेजने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


अगले साल बोर्ड परीक्षा में कितने केंद्रों पर परीक्षा होनी है, इस पर अंतिम फैसला माध्यमिक शिक्षा परिषद को ही करना है। केंद्र बनाए जाने को लेकर 400 विद्यालयों ने संसाधनों की जानकारी दी गई थी। सत्यापन के लिए गठित जांच कमेटी ने सत्यापन किया तो अब एक-एक कर कमियां सामने आ रही हैं। 

ऐसे भी विद्यालय हैं, जिनकी ओर से कागज पर तो कैमरे, बैठने की सुविधा आदि की जानकारी दी है लेकिन मौके पर इस तरह का कुछ नहीं मिला। ऐसे विद्यालयों का नाम सूची से बाहर किया जा रहा है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट की जांच के बाद जल्द ही सभी प्रस्तावित केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें