फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Marksheet: वाटरप्रूफ होगी बोर्ड की मार्कशीट, 16 सुरक्षा फीचर होंगे; संशोधन के बाद की जाएगी जारी

Thu, 07 May 2026 12:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नई मार्कशीट न केवल मजबूत होगी बल्कि पानी से खराब भी नहीं होगी और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना आसान नहीं होगा। मार्कशीट पर छात्रों के नाम और अंक लिखे होंगे। 
विज्ञापन
UP Board Marksheet - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं के नतीजों घोषित हो चुके हैं। छात्रों को मूल मार्कशीट अभी कुछ दिनों बाद मिलेगी। कार्यालय के सहायक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 6 मई तक संशोधन का मौका था। इसके बाद जल्द मार्कशीट जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


छात्रों को दी जाने वाली मार्कशीट में इस बार कई सुरक्षात्मक अहम बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत तैयार की जा रही मार्कशीट पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ होगी। यह न गलेगी न फटेगी पूरी तरह वाटरप्रूफ होगी। 

वाराणसी के क्षेत्रीय बोर्ड इस बार मार्कशीट में कई आधुनिक सुरक्षा से जुड़ी विशेषताएं होंगी। इसका उद्देश्य फर्जी मार्कशीट बनाने की कोशिशों पर रोक लगाना है। नई मार्कशीट न केवल मजबूत होगी बल्कि पानी से खराब भी नहीं होगी और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना आसान नहीं होगा। मार्कशीट पर छात्रों के नाम और अंक लिखे होंगे। छात्र के माता-पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लिखा होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सहायक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि इस बार जारी की जाने वाली मार्कशीट में लगभग 16 तरह विशेषताएं होंगी। इनमें से कुछ फीचर ऐसे होंगे जिन्हें सामान्य आंखों से देखा जा सकेगा, जबकि कुछ को पहचानने के लिए विशेष उपकरणों जैसे यूवी किरणों या लेंस की जरूरत पड़ेगी। 

सिक्योरिटी कोडिंग और होलोग्राम भी होगा 
सहायक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि नई मार्कशीट में सिक्योरिटी कोडिंग और होलोग्राम सुरक्षा भी होगी। इसके अलावा इसमें विशेष वाटर मार्क और रेनबो प्रिंटिंग का उपयोग किया जाएगा। इससे इसकी पहचान और अधिक विशिष्ट हो जाएगी। इस बार जारी होने वाली मार्कशीट में किसी भी प्रकार की ओवर राइटिंग नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें