फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में डिजिटल जनगणना: घर बैठे खुद भरें फॉर्म, 33 सवालों के देने होंगे जवाब; दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

Thu, 07 May 2026 10:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पहली डिजिटल जनगणना आज यानी बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत घर के मुखिया घर बैठे खुद फॉर्म भर सकते हैं। इस दौरान 33 सवालों की प्रश्नावली को भरना होगा। 
 
विज्ञापन
जनगणना-2027 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली डिजिटल जनगणना-2027 का बिगुल बज चुका है। सात मई से जनगणना के पहले चरण के तहत स्व-गणना की खिड़की खुल रही है जो 21 मई तक चलेगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि केंद्र सरकार की इस पहल के तहत नागरिकों को पहली बार आधिकारिक पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर जाकर स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा दी गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। ओटीपी सत्यापन के बाद उन्हें 33 सवालों की एक प्रश्नावली भरनी होगी। विवरण सफलतापूर्वक जमा होने पर एक 11 अंकों की एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें; Gas Crisis: गैस बुकिंग के नाम पर 10 दिन में ठगी के दो मामले, 19 शिकायतें साइबर हेल्पलाइन पर

विज्ञापन
Trending Videos

एसई आईडी है असली कुंजी, 22 मई से घर-घर आएंगे प्रगणक

नगर आयुक्त ने कहा कि स्व-गणना करने वाले परिवारों को 22 मई से शुरू होने वाले जमीनी सर्वे के दौरान काफी सुविधा होगी। जब प्रगणक घर पहुंचेंगे तो उन्हें केवल अपनी एसई आईडी दिखानी होगी। यदि डेटा रिकॉर्ड से मेल खाता है, तो उसे तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा, जिससे समय की बचत होगी। नगर आयुक्त ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और डेटा एन्क्रिप्शन के जरिये सुरक्षित रखा गया है। कहा कि जनगणना के दौरान आपसे किसी भी प्रकार की बैंक जानकारी या आधार संख्या जैसे दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। वहीं, प्रगणक के आने पर उनका आधिकारिक पहचान पत्र अवश्य देखें। कहा कि यह प्रक्रिया विकास योजनाओं की नींव तैयार करने का आधार है, न कि नागरिकता का प्रमाण।

दो चरणों में होगी प्रक्रिया

जनगणना का पहला चरण (हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग) मई-जून 2026 में चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा। इसमें जनसंख्या, साक्षरता, रोजगार और जातिगत जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने इस डिजिटल जनगणना को सफल बनाने के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और आम जनता से इस जनअभियान से जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन

ये है जनगणना की प्रक्रिया

1- वेबसाइट पर जाएं : आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in) खोलें।
2- ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन पूरा करें।
3- लॉगिन करें : अपना राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चुनें, कैप्चा भरें और ''Verify & Proceed'' पर क्लिक करें।
4- अपने घर का स्थान मानचित्र पर चिन्हित करें और मकान का विवरण भरें।
5- परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। फॉर्म में 33 प्रश्न होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, घर का प्रकार, सुविधाएं आदि शामिल हैं।
6- सबमिशन : सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। सबमिट करने के बाद एक 11 अंकों की ''सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी'' (SE ID) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखें।
7- जब सरकारी कर्मचारी (प्रगणक Enumerator) आपके घर आएं, तो उन्हें यह SE ID जरूर दिखाएं। वह आपकी भरी हुई जानकारी को सत्यापित करेंगे।

नोट : केवल आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें