फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में रुचि, आशुतोष और विष्णु वाराणसी के टॉपर, हाईस्कूल में इमरान

Fri, 09 Jun 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इंटर की वाराणसी टॉपर रुचि अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में तीन मेधावियों ने जिले में टॉप किया है। रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज की रुचि प्रजापति, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के आशुतोष और इसी कॉलेज के विष्णु बरनवाल को 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र मो. इमरान ने 91.83 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। इस बार प्रदेश के टॉप-10 में जिले का कोई छात्र नहीं है। आईसीएसई और सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद यूपी बोर्ड के परिणाम का इंतजार था।

शुक्रवार दोपहर के बाद परिणाम जारी होते ही संबंधित विद्यार्थियाें और अभिभावकों का इंतजार खत्म हुआ। साइबर कैफे से लेकर मोबाइल फोन से परिणाम देखने में जुट गए। कॉलेजों में प्रधानाचार्य बेहतर परिणाम पाने वालों की सूची के साथ ही विद्यालय का पास प्रतिशत तैयार कराने में लगे रहे।
विज्ञापन


इस बार जिले की टॉप टेन वाली सूची में हाईस्कूल के 21 और इंटर के 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने सफल छात्र-छात्राओं के साथ ही प्रधानाचार्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल का जिला टॉपर मजदूर का बेटा

अपने परिवार के साथ हाई स्कूल टॉपर इमरान - फोटो : अमर उजाला
घर की परिस्थितियां भले ही विपरीत रहीं लेकिन मो. इमरान के पिता सईद अहमद ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। लाख कठिनाइयों के बाद भी उन्होंने बेटे की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा।

निजी फैक्ट्री में महज 6500 रुपये प्रति महीने पर मजदूरी कर घर का खर्च चलाने के साथ ही बेटे की पढ़ाई कराने वाले सईद समेत परिवार को जैसे ही यह खबर मिली कि उनका बेटा जिला टॉपर है, खुशी से झूम उठे। मां अफसाना बेगम के आंख में खुशी के आंसू आ गए।

हाईस्कूल परीक्षा 91.83 प्रतिशत से पास करने वाले श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र मो. इमरान को टॉप टेन की सूची में पहले स्थान पर हैं। इमरान ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। पिता सईद पहले साड़ी बुनाई का काम करते थे।

बीच में काम छूटा तो लगा कि बेटे की पढ़ाई रुक जाएगी। कुछ देर तक खाली बैठने के बाद उनके भाई ने फैक्ट्री में नौकरी लगवाई। छोटी सी पगार से सईद ने घर के खर्च के साथ ही बेटे की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा।

इमरान ने बताया कि पिता को मजदूरी करते देख ठान लिया था कि एक दिन आगे चलकर उनका नाम रोशन करेगा। अच्छी नौकरी कर घर के दुख दूर करेगा। रामपुर स्थित उसके आवास पर बधाई देने भाजपा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य समेत कई लोग पहुंचे थे। आइएएस बन गरीबों की सेवा करना चाहती है रुचि इंटरमीडिट परीक्षा में जिले में पहला स्थान पाने वाली रानी मुरारका बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा रुचि प्रजापति आईएएस बनना चाहती हैं। प्रधान डाकघर कैंट में तैनात सहायक डाक अधीक्षक राममिलन प्रजापति की पुत्री रुचि का कहना है कि वह सिविल की तैयारी कर रही हैं। गरीबों का उत्पीड़न उन्हें झकझोरती रहती है। बताया कि अधिक समय तक पढ़ाई करने से ही सफलता नहीं मिलती। गंभीरता से पढ़ाई जरूरी है। सात भाई-बहनों में सबसे छोटी रुचि की सफलता पर परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें