फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, कई जगह कक्ष निरीक्षकों की कमी

Thu, 16 Mar 2017 03:35 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
पूर्वांचल में वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में 2102 केंद्रों पर परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। पूर्वांचल में वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में 2102 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। इन केंद्रों पर कुल 12,83,984 विद्यार्थियों को परीक्षा देना था। कितने लोगों ने परीक्षा छोड़ी इसकी सूची अभी नहीं आई है।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा थी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी प्रथम की परीक्षा है। पहले दिन शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों में कक्ष निरीक्षकों की कमी रही।

डीआईओएस के आदेश के बाद भी परिषदीय विद्यालयों के अधिकांश शिक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे, लिहाजा कई कमरों में एक ही शिक्षक ड्यूटी पर रहे। पेपर तो आसान रहा लेकिन पहले दिन अनुपस्थित रहने वालों की संख्या अधिक रही।  
विज्ञापन


परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़ाका दलों का गठन किया गया है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। वाराणसी में परीक्षा के लिए 165 केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें