फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः स्कूल प्रबंधक ने छात्रों को नकल करने के दिए टिप्स, वीडियो वायरल

Wed, 19 Feb 2020 11:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
बच्चों से बात करते अध्यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल की दाल न गलते देख धंधेबाज एक विधालय के प्रबंधक ने छात्रों को संबोधित कर नकल करने के टिप्स दिए। मधुबन क्षेत्र के इस विद्यालय का प्रबंधक बकायदे हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को संबोधित कर बताया गया, कि आप लोग कैसे नकल करेगे।

विज्ञापन




प्रबन्धक का यह वीडियो हिंदी का पहला पेपर संपन्न होने पर बुधवार को वायरल हो गया। इसमे प्रबंधक ने बच्चों को कॉपी में 100 रुपये डालकर उत्तर पुस्तिका जमा करने की सलाह दी। प्रबंधक की बातों से सपष्ट होता है कि 100 रुपये डालने पर उत्तर पुस्तिका जाचने वाले शिक्षक नंबर दे देते हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के बाबत बात करने पर डीआईओएस राजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए, जिसे यही नहीं पता कि वह किसको क्या टिप्स दे रहा। वैसे वीडियो की जांचकर प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

exam - फोटो : pexels.com

प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल की दाल न गलने पर छात्रों को नकल करने की टिप्स देने वाले इंटर कालेज के प्रबंधक का वायरल हुए वीडियो को डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया। इस दौरान डीएम के आदेश पर प्रबंधक के खिलाफ बुधवार को मधुबन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

डीएम के आदेश पर राजेंद्र प्रसाद ने जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लालमणि यादव को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। प्रधानाचार्य के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। इस संबंध में प्रबंधक प्रवींद्र मल्ल का कहना है कि जनवरी में स्कूल का वार्षिकोत्सव था, उसी समय उन्होंने छात्रों को संबोधित किया था। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया है। वह परीक्षा के दौरान छात्रों को ऐसा कोई टिप्स नहीं दे दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें