फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: वाराणसी में 117 केंद्रों पर पहुंचे पेपर, सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई; सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

Sun, 15 Feb 2026 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी सेंटरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी 117 केंद्रों पर पेपर पहुंच गए हैं। वहीं परीक्षा के दौरान 24 घंटे सातों दिन कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।  
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके मद्देनजर बोर्ड परीक्षा के पेपर शनिवार को सभी 117 केंद्रों पर पहुंच गए। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी निगरानी और पुलिस सुरक्षा में केंद्रवार पेपरों के बंडलों को भेजवाया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों के सीसी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर की जांच भी की।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड के पेपरों को सभी केंद्रों तक पहुंचाने का सिलसिला शुक्रवार से जारी है। शुक्रवार को 42 केंद्रों पर पेपर भेजे गए थे। शनिवार को 75 केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा में पेपर भेजे गए। उन्होंने बताया कि पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें 30 कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। 

हर शिफ्ट में 10 कर्मचारी तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम 24 घंटे और सातों दिन सक्रिय रहेंगे। कंट्रोल रूम से शनिवार को जिले के सभी केंद्रों के कैमरों और वॉयस रिकार्डिंग की जांच की गई। इसमें यह भी देखा गया कि कैमरों का फेस सही है या नहीं, कैमरे से पूरी कक्षा दिख रही है कि नहीं, आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है या नहीं। पेपर भेजने के दौरान एडीआईओएस राजन सिंह, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जोनल, 12 सेक्टर और 117 स्टैटिक मिजिस्ट्रेट लगाए गए

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 92,722 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 117 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट, 117 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और 117 आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें; UP Board Exam 2026: पूर्वांचल के पांच जिलों के नकल माफिया एसटीएफ की रडार पर, ये जिले संवेदनशील घोषित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें