फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : 5,69,529 में 1,83,120 कॉपियों का मूल्यांकन बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन खत्म होने की समय सीमा पूरा होने में अब बस 4 दिन बचे हैं। शिक्षा विभाग के लिए अधिक छात्र संख्या वाली कॉपियों का मूल्यांकन करना चुनौती बनता जा रहा है। इसमें हिंदी, समाज शास्त्र, विज्ञान विषय की कॉपी अधिक हैं। इस विषय में परीक्षक हैं लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज समेत चार केंद्रों पर चल रही कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आती जा रही है। इसमे छोटे विषय वाली कापियां तो लगभग जंच चुकी है, लेकिन अभी भी हिंदी, विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे बड़े विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन होना बाकी है। इस बीच जिले में कुल 569529 कॉपियों में से अब तक 386409 कॉपी जंच चुकी है और 1,83,120 का ही मूल्यांकन बाकी है।
बुधवार को चारों केन्द्रों पर 50736 कॉपियों की जांच हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जा रही है। तय समय 31 मई तक सभी मूल्यांकन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें