फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू डायस पर जानकारी न देने से रद्द हो सकती है 18 मदरसों की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यू डायस (जिला विद्यालय सांख्यकी पपत्र) नहीं भरने वाले 18 मदरसों की मान्यता समाप्त करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बीएसए राकेश सिंह ने बुधवार को इन 18 मदरसों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को तीन दिन में सूचना यू-डायस पर भरने का आदेश दिया है। अगर मदरसों द्वारा जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई तो इनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में बीएसए ने बताया कि कई बार फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से इन मदरसों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक इन मदरसों द्वारा यू डायस भरवाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक व अस्वीकार्य है। ऐसी दशा में इन मदरसों की मान्यता को विभाग द्वारा बनाये रखने में कोई औचित्य प्रतीत नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें