फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : 5,69,952 में बस 125,426 कॉपियां बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसमें गणित-विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी सहित अन्य विषयों की कॉपियां समाप्ति की ओर हैं। जिले में 19 मई से चार केंद्रों पर चल रही कॉपियों के मूल्यांकन के खत्म करने की समय सीमा 31 मई रखी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 5,69, 952 कॉपियों में अब तक 444526 जंच चुकी हैं। अब केवल 1,25,426 लाख कॉपी ही बची है। इसमें कम छात्र संख्या वाले विषयों की कापियां जांची जा चुकी है, बस हाईस्कूल गणित, हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही इंटर हिंदी, अंग्रेजी आदि विषयों का मूल्यांकन चल रहा है। बृहस्पतिवार को केन्द्रों पर परीक्षकों ने 58117 कॉपियों की जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 31 मई तक कॉपियों का मूल्यांकन खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है, उसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें