फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: 16 फरवरी से होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जिले के एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं देंगी परीक्षा

Wed, 11 Jan 2023 03:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी, जो कि चार मार्च तक चलेंगी। इसकी घोषणा के साथ ही परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा में 53,425 और इंटरमीडिएट की परीक्षा 52,255  छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के 1,05,680 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। इसके लिए 139 केंद्र बनाए जा रहे हैं। केंद्रों की सूची को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी, जो कि चार मार्च तक चलेंगी। इसकी घोषणा के साथ ही परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा में 53,425 और इंटरमीडिएट की परीक्षा 52,255  छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने की तैयारी है। इसी लिहाज से दागी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया है।   

डेढ़ महीने का समय बाकी, तैयारी बनी बड़ी चुनौती
परीक्षा शुरू होने में डेढ़ महीने का समय बचा है। ऐसे में तैयारी चुनौतीपूर्ण है। शीतलहर की वजह से विद्यालय बंद चल रहे हैं। निर्धारित समयसीमा तक पाठ्यक्रम पूरा कराना कठिन है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
16 जनवरी से प्री बोर्ड, 29 से होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड की परीक्षाएं 16 जनवरी से होगी। 20 जनवरी तक चलने वाली इस परीक्षा में मुख्य परीक्षा की तैयारी व उसकी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। विषयवार परीक्षा के बाद जो भी कमियां रहती हैं, उसको दूर कराया जाता है। 29 जनवरी से 5 फरवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जानी हैं। इसकी तैयारियां भी चल रही हैं। 

परीक्षा की समय-सारिणी जारी हो चुकी है। प्रधानाचार्यों को पाठ्यक्रम पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है। परीक्षा की तैयारियों को भी अंतिम रूप देना है। 139 केंद्रों पर परीक्षा कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। केंद्रों की सूची जल्द ही फाइनल होगी।-डॉ. गिरीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक 
एक नजर में आंकड़े
हाईस्कूल  
कुल 53425 परीक्षार्थी  
छात्र-26291
छात्राएं -27134

इंटरमीडिएट 
कुल 52255 परीक्षार्थी 
छात्र-26694
छात्रा-25561
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें