फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: वाराणसी में 117 केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, आठ स्कूलों ने खुद से हटवाए केंद्र

Sat, 20 Dec 2025 03:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। जिले में 117 केंद्रों पर परीक्षा होगी। वहीं जिले में आठ विद्यालयों ने खुद से केंद्र हटवा दिए हैं। 
विज्ञापन
Board Exam - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। जिले में इस बार 117 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। केंद्र बनने के लिए जिले के 126 विद्यालयों ने बोर्ड की वेबसाइट पर आपत्ति दाखिल की थी। जांच के बाद अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई। इस बार आठ विद्यालयों ने मानक न पूरा होने पर केंद्र हटाने के लिए आवेदन किया। पिछली बार कुल 125 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी जिसमें केंद्रीय कारागार भी एक केंद्र बनाया गया था।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से केंद्र बनने के लिए आवेदन किए कुल 403 विद्यालयों में से 114 का चयन किया गया था। इन केंद्रों के लिए दावा आपत्ति मांगी गई थी। दावा आपत्ति में जिले के कुल 126 विद्यालयों ने आवेदन किया। इसमें वह आठ विद्यालय भी शामिल थे जो पिछली बार केंद्र बनाए गए थे। इसमें चार मानकों पर दावा आपत्ति आई थी।

विद्यालयों ने नया केंद्र बनाए जाने, क्षमता से अधिक छात्रों की संख्या, केंद्रों की अधिक दूरी और मानक के अनुरूप न होने पर सूची से बाहर करने की आपत्ति आई की थी। जिलाधिकारी द्वारा नामित जांच समिति इन आपत्तियों के आधार पर भौतिक सत्यापन कर शुक्रवार को केंद्रों का ब्यौरा अपलोड किया।

विज्ञापन

पिछली बार के आठ केंद्रों को हटाया, तीन नए केंद्र बने

डीआईओएस ने बताया कि पिछली बार 125 केंद्र बनाए गए थे। इस बार जांच समिति की ओर मानक न पूरा करने के कारण आठ केंद्रों को सूची से हटा दिया गया। चार दिसंबर को जारी अनंतिम सूची के बाद केंद्रों की कुल संख्या 114 थी। उस दौरान मांगी गई दावा आपत्ति में 47 विद्यालयों ने नया केंद्र बनने के लिए आवेदन किया था। इनकी जांच करते हुए इन 47 में तीन विद्यालयों का चयन किया गया। इसके बाद केंद्रों की अंतिम संख्या 117 है।
 
तीन एडेड कॉलेज बने नए केंद्र
जांच समिति की जांच के बाद इस बार की परीक्षा के लिए बनाए गए 117 केंद्रों में तीन नए एडेड कॉलेजों को सूची में शामिल किया गया है। इसमें भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज इंग्लिशियालाइन, बीपी गुजरात इंटर कॉलेज भैरव तालाब और एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज लल्लापुरा शामिल हैं।

भौतिक संसाधन और कर्मचारियों की कमी के कारण रद्द किए गए 8 केंद्र

डीआईओएस ने बताया कि पिछली बार जो आठ वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र बने थे, उन्हें इस बार सूची में शामिल नहीं किया गया। इन विद्यालय ने खुद से इस बार केंद्र न बनाने को लेकर आवेदन किया था। जांच समिति ने पाया इन विद्यालयों में भौतिक संसाधन, कैमरे और कर्मचारियों की कमी है। इस कारण इन्हें इस बार केंद्र नहीं बनाया गया।
 
24 जनवरी से इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में मंडलवार आयोजित होंगी।
  • पहले चरण में परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक होगी, जबकि दूसरे चरण में प्रायोगिक परीक्षाएं दो से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

ये भी जानें

  • बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की कुल संख्या - 90298
  • इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थी - 44218
  • इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या - 21170
  • इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कियों की संख्या - 23048
  • हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थी - 46074
  • हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या - 22323
  • हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कियों की संख्या - 23748
विज्ञापन

इतने मानकों पर आई थी दावा आपत्ति

  • नया केंद्र बनने को दावा - 47
  • मानक के विपरीत केंद्र बने विद्यालयों को लिस्ट से हटाने पर आपत्ति - 8
  • क्षमता से अधिक छात्रों की संख्या का आवंटन होने पर आपत्ति - 17
  • मानक से अधिक दूरी पर केंद्र बनाए जाने को लेकर आपत्ति - 54
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें