फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2026: समय से मिलेंगे परिणाम, परिषद की वेबसाइट पर दर्ज करने होंगे प्रैक्टिकल के मार्क्स

Sat, 31 Jan 2026 12:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार इस बार जो भी प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी, उनके परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अब कॉलेजों पर होने वाली आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा का नंबर भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। प्रैक्टिकल के नंबर न मिलने की वजह से ही परीक्षा परिणाम में देरी होती है। इस बार नंबर वेबसाइट पर होने से समय से परिणाम जारी करने में परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके पहले ही बोर्ड की ओर से प्रायोगिक परीक्षाएं दो फरवरी से कराई जाएंगी। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के सहायक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार इस बार जो भी प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी, उनके परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें; MGKVP: काशी विद्यापीठ में पांच फरवरी से होंगी बीए-बीएससी की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी; पढ़ें- पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर संपन्न कराई जाएंगी। इसमें सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करना अनिवार्य है। प्रायोगिक परीक्षाएं पूरी होने के बाद वेबसाइट पर अंक अपलोड किए जाएंगे। इससे परिणाम में देरी नहीं होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें