फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: बनारस के चार इलाकों में श्रमिकों के लिए बनाई जाएगी बिल्डिंग, रोजगार के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sat, 31 Jan 2026 11:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में श्रमिकों के लिए चार मॉडल बिल्डिंग बनाई जाएगी। प्रस्तावित मॉडल बिल्डिंग आधुनिक ढांचे पर आधारित होगी। यहां श्रमिकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ ही उन्हें बेहतर मजदूरी वाले अवसरों के लिए तैयार किए जाने की योजना है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के तीन लाख से अधिक श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन और श्रम विभाग की ओर से चार मॉडल बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसके लिए श्रम विभाग ने गुरुधाम, हवेलिया, मंडुवाडीह और लोहता में जमीन चिह्नित की है। विभाग की ओर से एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। एनओसी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


सहायक श्रम आयुक्त अविनाश तिवारी ने बताया कि मॉडल बिल्डिंग बनने से श्रमिकों को काम की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। प्रस्तावित मॉडल बिल्डिंग आधुनिक ढांचे पर आधारित होगी। इसमें ग्राउंड फ्लोर के साथ दो अन्य मंजिलें होंगी। ग्राउंड फ्लोर पर श्रमिकों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शौचालय, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पहली मंजिल पर श्रमिकों के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। यहां उनकी वर्तमान दक्षता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे नई तकनीकों से परिचित हो सकें। इसका उद्देश्य श्रमिकों की कार्यक्षमता बढ़ाना और उन्हें बेहतर मजदूरी वाले अवसरों के लिए तैयार करना है। साथ ही, प्रशिक्षित श्रमिकों को रोजगार मिलने की संभावनाएं भी अधिक होंगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बीएचयू बवाल: 100 वीडियो, 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस; पथराव में तीन छात्र हुए थे घायल

दूसरी मंजिल पर श्रमिकों के लिए वेटिंग हॉल और रेस्ट रूम का निर्माण किया जाएगा, जहां वे आराम कर सकेंगे। यह स्थान खास तौर पर उन श्रमिकों के लिए उपयोगी होगा, जो लंबे समय तक काम के इंतजार में रहते हैं।
विज्ञापन


अधिकारी बोले
मॉडल बिल्डिंग बनने से श्रमिकों का जीवन स्तर सुधरेगा। जमीन की तलाश कर एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। उसके मिलते ही इसके निर्माण पर काम शुरू हो जाएगा। -अविनाश तिवारी, सहायक श्रमआयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें