फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2025 : प्रैक्टिकल में दो दिन बचे, 86 विद्यालयों की परीक्षाएं हैं बाकी; जानें अपडेट

Fri, 07 Feb 2025 03:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से होनी है। उसके पहले प्रैक्टिकल की बात की जाए तो इसकी हालत खराब है। बचे हुए विद्यालयों में अभी भी परीक्षाएं होनी बाकी हैं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam 2025 : जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के प्रैक्टिकल में अब केवल दो दिन का समय बचा है। अब तक छह दिन में केवल 161 विद्यालयों के प्रैक्टिकल हो सके हैं। अभी भी 86 विद्यालयों की परीक्षा बाकी है। कई विद्यालयों के लिए परीक्षकों के आने की अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन


इस तरह की स्थिति तब है जब 24 फरवरी से लिखित परीक्षा होनी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षा 24 फरवरी से जिले में 125 केंद्रों पर होगी। इसके पहले एक फरवरी से विद्यालयों में प्रैक्टिकल भी शुरू हो गए हैं। 247 विद्यालयों में आठ फरवरी तक प्रैक्टिकल होने हैं। 

जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि प्रैक्टिकल के लिए परीक्षकों की सूची परिषद की ओर से तैयार करवाकर विद्यालयों को भेजी जा चुकी है। संबंधित परीक्षक की ओर से विद्यालय को आने की सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद बढ़ी निगरानी

जिले में डीएवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्रैक्टिकल में फर्जी परीक्षक पकड़े जाने के बाद कॉलेजों में निगरानी बढ़ा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि विद्यालयों में आने वाले परीक्षक के परिचय पत्र की जांच के साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी फोन कर जानकारी जुटाई जाएगी। विद्यालय में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज से भी निगरानी होगी। जिन विद्यालयों में प्रैक्टिकल बाकी हैं, वहां प्रधानाचार्यों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें