फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2024: वाराणसी में इस बार भी कम हुई बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या, 122 सेंटर ही बनाए गए

Tue, 12 Nov 2024 03:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Board Exam 2024 : वाराणसी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या इस बार भी कम कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची में जिले में केवल 122 परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं।  
विज्ञापन
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। पिछली बार से 6 केंद्र कम बनाए गए हैं। साल 2023- 24 में जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 128 थी जबकि अभी 122 परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं। बता दें कि 2023 में 141 और 2024 में 128 सेंटर बनाए गए थे।

विज्ञापन


जिले में कुल 403 विद्यालय है, जिसमें 398 विद्यालयों का सत्यापन कर सूची अपलोड कर दी है। इसमें विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, फर्नीचर, चहारदीवारी, पेपर रखने के लिए सुरक्षित स्थान सहित अन्य सूचनाएं शामिल हैं। यूपी बोर्ड ने 122 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। हालांकि अंतिम रुप से इस संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के 92,563 विद्यार्थी शामिल होंगे। 10वीं की परीक्षा में 45,493 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 22,384 बालक और 23109 बालिकाएं शामिल होंगी। साथ ही 12वीं में कुल 47,070 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इनमें 22,702 बालक और 24,368 बालिकाएं परीक्षा में बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर तक मांगी आपत्ति

बोर्ड परीक्षा के लिए अन्य विद्यालयों से 14 नवंबर तक आठ बिंदुओं पर आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम घोषणा होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के अवर महासचिव डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि यदि कोई विद्यालय पहले से परीक्षा केंद्र बनते रहे हैं और उनका नाम सूची में नहीं है। इन पर कोई विवाद नहीं है तो आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।

क्या बोले अधिकारी
बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल कम केंद्र बनाए हैं। आपत्ति के बाद संख्या बढ़ सकती है। - अवध किशोर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें