फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के आखिरी दिन भी नहीं माने नकल माफिया, 12वीं के अंग्रेजी की लिखी कथित कॉपी की वायरल

Sat, 02 Mar 2019 11:42 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
वायरल हुई अंग्रेजी की लिखी कथित कॉपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन भी बलिया में नकल माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। एक बार फिर से परीक्षा के लगभग 7 घंटे पहले ही हल किए हुए प्रश्नों की कथित फोटो कॉपी व्हाट्सएप पर वायरल हुई है। शिक्षा विभाग को बलिया के नकल माफियाओं ने परेशान कर दिया है। कार्रवाई पर कार्रवाई के बाद भी कोई हल नहीं निकला और ना ही उन पर रोक लग सकी। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के अंग्रेजी की परीक्षा 2 मार्च को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से होनी है। इसके 7 घंटे पहले ही शनिवार सुबह 7 बजे ही अंग्रेजी के किसी कथित प्रश्नपत्र के सवालों की हल की हुई फोटो कॉपी व्हाट्सएप पर वायरल हुई है। इसको लेकर जहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जानकारी नहीं होने की बात कही वहीं नोडल अधिकारी ने भी इससे अनभिज्ञता जताई। 

बताया जाता है कि भीमपुरा क्षेत्र से ही हल कॉपी की फोटो वायरल की गई हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि हल कापियों पर किसी पेपर का कोड अंकित नहीं होने के कारण इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि यह किस इलाके के केंद्र पर भेजी गई पेपर से हल किया गया है। इस संबंध में नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और पुष्टि होने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

हाईस्कूल के संस्कृत और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान के भी प्रश्न पत्र हुए थे वायरल

वायरल कॉपी और प्रश्नपत्र - फोटो : amar ujala
इसके पहले 28 फरवरी को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के संस्कृत और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान विषय की परीक्षाएं सुबह की पाली में होनी थी। लेकिन परीक्षा के कुछ समय पहले ही हाईस्कूल के संस्कृत की लिखी हुई कॉपी और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी व्हाट्सएप पर वायरल हो गई थी। 

नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने बताया कि भीमपुरा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज औराई खुर्द के प्रधानाध्यापक की गाड़ी से लिखी हुई कॉपियां बरामद की गई हैं। पूछताछ में प्रधानाध्यापक ने बताया कि किसी ने गुरुवार सुबह 7 बजे से पहले ही वाहन में लिखी हुई कॉपियां रख दी होंगी।

नोडल अधिकारी ने माना कि पेपर लीक हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी इलाहाबाद बोर्ड कार्यालय को दे दी गई है। साथ ही प्रधानाध्यापक समेत एक अन्य कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज करा दी गई।

भौतिक विज्ञान और गणित का पेपर भी हुआ वायरल

question paper - फोटो : amar ujala
बता दें कि इसके पहले 22 फरवरी को भी इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रश्नपत्र संख्या 346 (एफआई) का पेपर और हल की हुई कॉपी वायरल होने लगी थी। 

फिर 25 फरवरी को दूसरी पाली में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के गणित की परीक्षा थी। लेकिन इसी बीच परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले ही व्हाट्सएप पर गणित के सीरीज 324 (ईएन) प्रश्नपत्र की हल की गई कॉपी वायरल हुई थी।

हालांकि शुरुआत में वायरल हुई हल कॉपियों पर कहीं भी प्रश्नपत्र का सीरीज नंबर अंकित नहीं होने के कारण ऊहापोह की स्थिति रही। लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद यह स्थिति साफ हो गई और नकल माफिया हल कापियों को संबंधित केंद्रों पर धड़ल्ले से पहुंचाते रहे।
विज्ञापन

एसटीएफ की टीम ने की थी कार्रवाई

ballia - फोटो : amar ujala
इसके बाद 25 फरवरी की शाम तक बलिया में एसटीएफ की टीम ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से लिखित इंटरमीडिएट गणित की 38, रसायन विज्ञान 49, भौतिक विज्ञान की 52 और हिंदी की 55 कॉपियां भी बरामद की थी। इसके अलावा टीम ने पकड़े गए लोगों से इंटरमीडिएट गणित की चार गाइड, एक मोबाइल और अन्य नकल के दस्तावेजों को भी बरामद किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें