फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा: छह से 27 जून तक भरे जाएंगे फॉर्म, वाराणसी में बनाए जाएंगे 30 केंद्र

Fri, 05 Jun 2026 05:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छह से 27 जून तक अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेंगे। इस परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ऐसे छात्रों को केवल एक विषय में परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू करेगा। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक किए जा सकेंगे। इस परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ऐसे छात्रों को केवल एक विषय में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसके लिए वाराणसी में 30 केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद केंद्रों की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय, वाराणसी के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा के ऐसे परीक्षार्थी, जो किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं, इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं, कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किसी एक विषय में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को 256.50 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।

वहीं, इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के ऐसे परीक्षार्थी, जो किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं, आवेदन कर सकेंगे। इसी प्रकार कृषि वर्ग के अभ्यर्थी कृषि भाग-1 या भाग-2 के किसी एक प्रश्नपत्र तथा व्यावसायिक वर्ग के अभ्यर्थी ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा का शुल्क 306 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को निर्धारित शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से परिषद के मानक मद में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा एवं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में लिखित और प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा देनी होगी। 

किसी विषय के एक भाग में अनुत्तीर्ण और दूसरे भाग में उत्तीर्ण अभ्यर्थी केवल अनुत्तीर्ण भाग की परीक्षा दे सकते हैं। यदि वे चाहें तो दोनों भागों की परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें