फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में मूल्यांकन खत्म करने का लक्ष्य, परीक्षक भी बढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कॉपियों के मूल्यांकन को 31 मई यानी अगले 8 दिन के भीतर खत्म करने का शिक्षा विभाग ने जो लक्ष्य तय किया है अब उसको पूरा करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। अब जिन विषयों में कॉपियां अधिक हैं, उनके परीक्षकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर 19 मई से चार केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन में अब तक 5,69,563 में 2,25907 कॉपियां जांची जा चुकी हैं जबकि 3,43,656 कापियों का मूल्यांकन होना बाकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ महिला परीक्षकों से भी सुरक्षा और सतर्कता बरतते हुए मूल्यांकन के लिए आने की अपील शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही है। इधर शनिवार को भी राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज और प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में शिक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 53285 कॉपियों की जांच की। इस दौरान केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर परीक्षकों को उनकी जरूरत के हिसाब से दिए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आ गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 31 मई तक का जो लक्ष्य रखा गया है, उसे समय से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें