फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: 10 साल में 10वीं में तीसरी बार 90% का आंकड़ा पार, 12वीं में 90 के करीब तक पहुंचा जिले का आंकड़ा

Sat, 26 Apr 2025 10:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं की धुकधुकी बढ़ गई थी। कंप्यूटर पर परिणाम देख सभी के चेहरे खिल उठे। वहीं, अभिभावकों ने फेल होने वाले छात्रों को ढांढस बंधाया। कहा कि आगे की तैयारी और मजबूत करो, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
गोपी राधा बालिका इंटर काॅलेज में हर-हर महादेव का नारा लगातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result: जिले में छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के साथ ही जिले का पास प्रतिशत भी दो साल की तुलना में सुधरा है। हाईस्कूल में दस साल में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब 90 फीसदी का आंकड़ा पार हो गया। इस साल जिले का पास प्रतिशत 91.07 रहा जबकि इंटरमीडिएट में भी तीसरी बार आंकड़ा 90 के करीब 89.63 प्रतिशत तक पहुंचा है। 

विज्ञापन


जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च तक करवाई गई परीक्षा में इस बार जिले में बने 125 केंद्रों पर 93886 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल में 45,556 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 42,904 ने परीक्षा दी और 39,071 पास हुए। 

इसी तरह इंटरमीडिएट में 49,330 में से 47333 शामिल हुए और 42423 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसके बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक जिले में बने चार केंद्रों पर कॉपियों की जांच करवाई गई। परीक्षा से पहले प्रधानाचार्यों की बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिले की रैंक में सुधार लाने का सुझाव दिया था।

विज्ञापन

वर्ष हाईस्कूल इंटर
2016 79.98 80.60
2017 79.35 77.43
2018 81.61 79.13
2019 80.95 75.77
2020 85.72 77.93
2021 97.00 97.00
2022 90.53 90.52
2023 89.60 85.12
2024 89.48 84.53
2025 91.07 89.63
विज्ञापन

बोले अधिकारी
बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई। किन्हीं कारण से अगर किसी के नंबर अपेक्षाकृत कम आए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। जिले का पास प्रतिशत दो साल से जिस तरह से सुधरा है, उससे आगे बढ़ने की दिशा में काम किया जाएगा। - अवध किशोर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें