फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ पुलिस की कार्रवाई से सपा में हड़कंप: समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी समेत 17 नामजद पर मुकदमा

Fri, 09 Jul 2021 03:13 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

नामजद के अलावा पुलिस ने 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। सभी पर नामांकन के दौरान सिकटिया पुलिस चौकी इंचार्ज से हाथापाई और अभद्र भाषा का प्रयोग समेत सरकारी कार्य में बाधा का आरोप है। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान बवाल करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से सपा खेमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सपा के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी समेत 17 नामजद और 40 से 50 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। इस सभी आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत आचार संहिता का उल्लंघन, सिकटिया पुलिस चौकी इंचार्ज से हाथापाई और अभद्र भाषा का प्रयोग करने आदि का आरोप लगा है। मामला मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार नामजद लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी है। 

विज्ञापन


गाली गलौज और पुलिस से उलझने का वीडियो वायरल
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सपा द्वारा शिव बच्चन यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को नामांकन के बाद सपा प्रत्याशी दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं व बीडीसी सदस्यों के साथ देवलास क्षेत्र में संपर्क कर रहे थे। इस दौरान अनावश्यक सैकड़ों की भीड़ को देखकर वहां तैनात दरोगा द्वारा जब रोका गया तो सपा कार्यकर्ता दरोगा से उलझ गए। इस दौरान हाथापाई और गाली गलौज करने का आरोप सपा कार्यकर्ताओं पर है। इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। 

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

इस संबंध में सिकटिया पुलिस चौकी इंचार्ज दल प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी शिव बच्चन यादव समेत 17 लोगों के खिलाफ नामजद और 40 से 50 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने, पुलिस अधिकारी से उलझने आदि आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रात में दबिश देकर नामजद लोगों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। लेकिन, बृहस्पतिवार को सैकड़ों की अनावश्यक भीड़ को रोके जाने पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिकटिया चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई व धक्कामुक्की करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें