वर्तमान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी नीति के तहत दिल्ली में एक संस्था ने चार्जिंग स्टेशन खोलने का जिम्मा लिया है। संस्था के प्रोजेक्ट पर यूपी में बिजली और सोलर से चार्जिंग स्टेशन खुलेंगे। इसमें 25 फीसद की छूट के साथ 15 दिन में बिजली कनेक्शन देने की बात कही गई है। 25 चार्जिंग स्टेशन खोलने के बाद दो पहिया हाई स्पीड स्कूटी से लेकर तीन पहिया ई रिक्शा, ऑटो व विक्रम चार्ज करने की सुविधा होगी। इनके लिए गाड़ी मालिकों को प्रति घंटे के हिसाब से चार्जिंग शुल्क देना होगा।
- मिर्जामुराद में
- नगर निगम सिगरा के पास दो
- नदेसर रामलीला मैदान के पास
- सारनाथ स्टेशन के पास
- डीडीयू हास्पिटल के पास
- उदय प्रताप कॉलेज के पास
- बरेका गेट के सामने
- धनेसरा तालाब, पीलीकोठी
- चितईपुरा स्थित इंदिरा नगर कालोनी
- रेलवे फाटक नक्खी घाट के पास
- ईडीएच संक्रामक रोग हास्पिटल स्थित कूड़ा घर के पास
मिर्जामुराद में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन बन रहा है। 31 दिसंबर तक वह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा शहर में 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। जो बाद में बनेगा। - गौरांग राठी, सीईओ स्मार्ट सिटी