मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका पर चिंता जाहिर करते हुए प्रबुद्धजनों से गांव-गांव में ओपन स्कूल की परिकल्पना को साकार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 से शिक्षण संस्थान बंद हैं, पिछली बार स्कूल खोलने की तैयारी के बीच दूसरी लहर ने दस्तक दी। अब स्कूल खुले हैं तो कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है।
सुविधा संपन्न लोग डिजिटल माध्यम से शिक्षा से जुड़े हैं, मगर प्रदेश का बहुत बड़ा तबका ऐसा है, जो संसाधन के अभाव में शिक्षा से दूर हो गया है। कोरोना महामारी अगर लंबे समय तक रहती है, तो हमें अभी से वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था पर मंथन करना चाहिए।