फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावः वाराणसी में 122509 नए मतदाता

Fri, 13 Jan 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पुनरीक्षित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरुवार को किया गया। पुनरीक्षित मतदाता सूची के अनुसार पुनरीक्षण के दौरान जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 22 हजार 509 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए।
विज्ञापन


वहीं, मौत या कहीं अन्यत्र चले जाने के कारण और दो बार नाम होने के कारण सूची से 68974 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। अब जिले में मतदाताओं की संख्या 27 लाख 79 हजार 163 हो गई है जबकि पूर्व में 27 लाख 25 हजार 628 मतदाता थे। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि पुनरीक्षित निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन हो गया है।

19 जनवरी तक फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित तहसील कार्यालयों पर आमजन के लिए नि:शुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन


अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में अब पुरुष मतदाता 15 लाख 35 हजार 224, महिला मतदाता 12 लाख 43 हजार 815 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 124 है। बताया कि जो लोग अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वा पाए हैं वे 13 जनवरी से 16 फरवरी तक जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील और बीएलओ से फार्म छह लेकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा-पुरुष मतदाता-महिला मतदाता-थर्ड जेंडर- कुल मतदाताओं की संख्या

election - फोटो : demo pic
पिंडरा-186008-155104-11-341123 अजगरा-181304-153847-14-335165 शिवपुर-188266-152427-03-340696 रोहनिया-211217-166286-21-377524 शहर उत्तरी-211164-170300-28-381492 शहर दक्षिणी-156517-122799-16-279332 कैंट-226895-179579-19-406493 सेवापुरी-173853-143473-12-317338 पुनरीक्षित सूची के अनुसार जिले की आठों विधानसभाओं में सर्वाधिक मतदाता कैंट विधानसभा क्षेत्र में चार लाख छह हजार 493 है। वहीं, सबसे कम मतदाता शहर दक्षिणी विधानसभा में दो लाख 79 हजार 332 है।

पुनरीक्षण के दौरान सर्वाधिक 18963 मतदाता शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में जुड़े जबकि सबसे कम 12201 मतदाता कैंट विधानसभा क्षेत्र में जुड़े। इसी तरह पुनरीक्षण के दौरान सर्वाधिक 11699 मतदाता शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की सूची से हटाए गए जबकि सबसे कम 5830 मतदाता शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की सूची से हटाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी का निर्देश था कि अंतिम प्रकाशन के लिए नियत तिथि पर बीएलओ मतदाता सूची लेकर बूथोें पर पहुंचेंगे।

मगर, गुरुवार को दो बजे के बाद भी बीएलओ बूथों तक नहीं पहुंच सके थे। इसके चलते मतदाताओं को परेशान होना पड़ा। इसके साथ ही ऑनलाइन मतदाता सूची भी अपडेट नहीं की जा सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें