फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेद्दा अस्पताल में भर्ती अशोक की मदद के लिए आगे आईं सुषमा 

Fri, 13 Jan 2017 03:33 PM IST
शैलेश कुमार शुक्ल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्विटर के जरिये दुनियाभर में रह रहे तीन करोड़ भारतीयों की मदद कर रहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आजमगढ़ निवासी अशोक कुमार यादव के परिवार के लिए मददगार साबित हुईं।
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने सऊदी अरब के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे अशोक कुमार के साढ़े तीन हजार किलोमीटर दूर बैठे परिवार तक उनका हालचाल पहुंचाया। 

आजमगढ़ के फूलपुर तहसील के माहुल बाजार निवासी अशोक कुमार यादव और उनके परिवार के दो अन्य लोगों की सऊदी अरब में सिलाई की दूकान  है। मंगलवार को अशोक कुमार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

उन्हेें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें जेद्दा के किंग अजीज अस्पताल में भर्ती कराया गया। किंग अजीज अस्पताल से आजमगढ़ में रह रहे उनके परिवार वालों का संपर्क नहीं हो पा रहा था। इससे वे काफी परेशान थे। 
विज्ञापन


अशोक कुमार के भाई और पेशे से अधिवक्ता रामसकल यादव ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया। विदेश मंत्री ने तत्काल जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को निर्देश दिया कि वे परिवार को अशोक कुमार का हालचाल बताए।
  @CGIJeddah Ashok Kumar Yadav has suffered a heart attack. He is in hospital. We should keep the family informed. https://t.co/7cssZmxmrO — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) January 11, 2017
विज्ञापन

दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल में अशोक कुमार से की मुलाकात

सुषमा स्वराज
इसके बाद वाणिज्य दूतावास के अधिकारी अस्पताल गए और अशोक कुमार यादव से मुलाकात की। साथ ही परिवार के सदस्यों से बात कर को उनका हालचाल बताया। 


रामसकल ने अमर उजाला को बताया कि उनके भाई की तबियत में सुधार है और उन्हें अब आईसीयू से निकालकर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। रामसकल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया और कहा कि देश का हर नागरिक उनके इस कार्य की प्रशंसा करता है। 
  @CGIJeddah @irshad29mansuri @SushmaSwaraj @NoorRahman_IFS बहुत आभारी हैं हम आप लोगों का सहयोग मिल रहा हैं देश का हर नागरिक प्रशंसा करेगा — RAM SAKAL (@ramsakaladv) January 12, 2017


विदेश मंत्री का ट्विटर हैंडल-                 @SushmaSwaraj
विदेश मंत्रालय-                                     @ @MEAIndia
जेद्दा वाणिज्य दूतावास                             @ @CGIJeddah
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें