फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi LIVE: अखिलेश की जनसभा में ममता बोलीं- यूपी में खेला होबे, सपा की जीत और भाजपा का खदेड़ा होबे

Thu, 03 Mar 2022 02:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और आखिरी चरण के मतदान के लिए भी प्रचार अभियान अपने चरम पर है। वाराणसी में गुरुवार को जयंत चौधरी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित कर भाजपा पर हमला बोला। 
विज्ञापन
वाराणसी में सपा गठबंधन की रैली में ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में यूपी विधानसभा चुनाव का ग्रैंड फिनाले होगा, जब पूर्वांचल के सात जिलों में सात मार्च को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होगा। इसके लिए सभी दलों के दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है। सभी दलों के दिग्गजों ने वाराणसी को ही केंद्र बनाया है। रिंग रोड के किनारे ऐढ़े गांव में आज सपा गठबंधन की रैली में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने हुंकार भरी।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी में खेला होबे। उन्होंने मंच से सपा की जीत और भाजपा को खदेड़ने का नारा लगाया। कहा कि जब मैं बनारस एयरपोर्ट से घाट जा रही थी तो भाजपा के गुंडों ने मेरी गाड़ी रोकी। उन्होंने मेरी कार पर डंडे मारे और कहा कि यहां से वापस जाओ। तब मुझे यह अहसास हुआ कि भाजपा यूपी में कितनी हताश और निराश है। पश्चिम बंगाल में भाजपा हारी है, यूपी में भी भाजपा को हराना है। 
विज्ञापन


अखिलेश बोले- सातवें चरण में भाजपा का होगा सफाया
वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी यहां आते ही ना केवल भाजपा हारेगी। आज  छठवें चरण का मतदान है। जब सातवें चरण में जब वोट पड़ेगा तब भाजपा का सफाया हो जाएगा। पूर्वांचल की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी बल्कि साफ करेगी। जनता सपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है। अखिलेश ने कहा कि हम पूर्वांचल का अभूतपूर्व विकास करेंगे।


 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा  कि जनता के कहने पर और भाजपा को हराने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मतभेद खत्म किए हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है कि भाजपा को सत्ता से हटाएं। 

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपने अंदाज में भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा को घेरा। कहा कि जब मैं अरविंद राजभर के नामांकन में जा रहा था तब भाजपा के गुंडों ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा मैं रहूं या न रहूं सामाजिक न्याय के आंदोलन को जारी रखना। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयंत चौधरी और सांसद जया बच्चन भी आ चुकी हैं। मंच पर अपना दल (क) की कृष्णा पटेल, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, रामगोपाल यादव, किरणमय नंदा समेत सपा के कई दिग्गज मंच पर विराजमान हैं।


अखिलेश यादव का इंतजार है। ऐढ़े गांव स्थित जनसभा स्थल पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। टोलियों में समर्थक पहुंच रहे हैं। रैली के बाद सपा गठबंधन के नेताओं का शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो होगा।
पढ़ेंः ममता बनर्जी बोलीं- हार के डर से हो रहा विरोध, अब बिना हराए बनारस से नहीं जाऊंगी

वाराणसी में विपक्षी दलों ने झोंकी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विपक्षी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां सात मार्च को मतदान होने वाला है। यहां 5 मार्च की शाम प्रचार अभियान थम जाएगा। पूर्वांचल में अखिलेश-जयंत की स्थिति को मजबूत करने के लिए आज ममता बनर्जी दोनों नेताओं के साथ वाराणसी में रैली और रोड शो करेंगी। इसमें सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं  प्रियंका गांधी  रामनगर और रोहनिया में जनसभा और डोर टू डोर प्रचार के करेंगी। मायावती संदहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ पिंडरा में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो करेंगे। वहीं प्रियंका और राहुल गांधी की जनसभा भी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें