फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: आज वाराणसी आएंगे राहुल गांधी, पिंडरा में प्रियंका के साथ करेंगे जनसभा

Fri, 04 Mar 2022 10:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और  महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी पिंडरा क्षेत्र  में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अंतिम और सातवें चरण का चुनाव बाकी है ऐसे में विभिन्न दलों के नेता पूर्वांचल की विधानसभा सीटों को अपने अपने पक्ष में करने के लिए जद्दोजहद में लगे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मेगा शो होने जा रहा है।

विज्ञापन


खुद प्रधानमंत्री मोदी तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। वहीं  कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को पिंडरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिंडरा विधानसभा के फूलपुर स्थित मिडिल स्कूल में दोनों की जनसभा की सारी तैयारियां हो चुकी है।
विज्ञापन


वाराणसी में दिग्गजों का जमावड़ा
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नृपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे प्रियंका और राहुल की सभा का कार्यक्रम रखा गया है।  प्रियंका तो वाराणसी में कैंप कर रही हैं लेकिन राहुल गांधी आज वाराणसी पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद वह सड़क मार्ग से पिंडरा विधानसभा के फूलपुर मार्केट जाएंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले गुरुवार को भी वाराणसी में अखिलेश यादव, जेपी नड्डा और ममता बनर्जी समेत कई दिग्गजों का जुटान हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें