उनके साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भी मौजूद थे। उनका काफिला पांडेयपुर चौराहे पर पहुंचा, जहां उन्होंने मुंशी प्रेमचंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। काशी विश्वनाथ और संकटमोचन में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने पदयात्रा की। इस दौरान शैलेंद्र मौर्या, रजत जायसवाल, आशुतोष पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रदेश का युवा किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है, वह राष्ट्रवाद को पसंद करता है। पिछले 70 साल से सभी समाजवादी पार्टियों ने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया। बीते पांच साल में ऐसी सरकार आई है जिनकी प्राथमिकता जनता का विकास ही है।
एक बार फिर योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना सुनिश्चित है। वे नगर में आयोजित युवा विजय चौपाल को संबोधित कर रहे थे। सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा मुख्तार अंसारी और अब्बास अंसारी का राज खत्म हो चुका है।
आने वाले दिनों में मऊ में सिर्फ भगवा ही लहराएंगे। कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को केवल अच्छा अवसर चाहिए। पूरे देश का नेतृत्व करने की क्षमता यहां के युवाओं में है। प्रदेश में कृषि, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, युवा सहित सभी क्षेत्र में प्रगति हुई है।
माफिया-गुंडा राज समाप्त करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने काफी सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि चार बीवी, चालीस बच्चे वाले कुछ लोग यूपी में भी तालिबान शासन चाहते हैं लेकिन उनकी यह मंशा कभी कामयाब नहीं होने वाली है।